शादी में गोलीकांड: समधी मिलन के दौरान चली गोली, दुल्हा के मौसा की हो गयी मौत, शादी समारोह में मचा हड़कंप

Shooting incident at wedding: Shot fired during Samadhi Milan, groom's uncle died, commotion in wedding ceremony

Shadi Me Goli Chali: शहनाई बज रही थी….मंगल गीत गाये जा रहे थे… बारात दरवाजे पर लग चुकी थी… समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन तभी गोलियों की एक आवाज सब कुछ खत्म कर दिया। हर्ष फायरिंग में एक गोली दूल्हे के मौसा को जा लगी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना बिहार के बाढ़ अनुमंडल के घोसवारी थाना क्षेत्र के ईशानगर गांव की है। शादी समारोह में घटना के बाद हड़कंप मच गया। दूल्हे के मौसा की पहचान उमेश पासवान की रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक इंदल पासवान की बेटी की शादी हो रही थी। सुबह 4:00 बजे समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। यह गोली सीधे उमेश पासवान के चेहरे पर जा लगी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला है। वही फायरिंग करने वालों के बारे में भी परिजनों से पूछताछ में पता नहीं चला है। वीडियोग्राफी के आधार पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो रही है। जानकारी के मुताबिक मोकामा टाल क्षेत्र के ईशा नगर गांव में लोग हथियार रखते हैं और ऐसे किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करते हैं।

 

इसी हर्ष फायरिंग के दौरान यह घटना हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं कई लोग मौके से फरार भी हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close