गर्लफ्रेंड लेडी कांस्टेबल को कमरे में बंद कर सिपाही कर रहा था प्यार, तभी पहुंच गयी सिपाही की पत्नी, जमकर मचा बवाल, पुलिस के सामने बीबी ने मारे झापड़ ही झापड़, वीडियो वायरल
एक महिला ने अपने सिपाही पति को महिला कांस्टेबल के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन शिकायत नहीं मिलने पर छोड़ दिया।

Police Love Affair । महिला कांस्टेब के साथ पति को कमरे में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने आपा खो दिया और फिर सिपाही की जमकर धुनायी कर दी। ये हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। यहां एक महिला ने अपने सिपाही पति को महिला कांस्टेबल के साथ किराए के कमरे में कथित रूप से रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में ही पति की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तीन महीने की बच्ची के साथ पहुंची थी पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ निवासी महिला अपनी तीन महीने की बच्ची और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस को लेकर हमीरपुर पहुंची थी। सभी लोग उस किराए के कमरे में पहुंचे, जहां सिपाही अपने महिला सहकर्मी के साथ मौजूद था। कमरे का दरवाजा खुलते ही पत्नी ने दोनों को देख लिया और पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पुलिसकर्मियों को कोतवाली ले जाया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि यह घटना 3 जुलाई की रात की है। वायरल वीडियो में पत्नी अपने पति के बाल खींचते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
शिकायत नहीं मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया
हमीरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि महिला ने पति या महिला कांस्टेबल के खिलाफ कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी। इसी कारण दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
प्रतापगढ़ में साथ थी तैनाती
जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी पहले प्रतापगढ़ के महिला थाने में तैनात थे। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है।परिजनों का दावा है कि इस संबंध की जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने पहले सिपाही को निलंबित कर दिया था और महिला कांस्टेबल को चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महिला कांस्टेबल को लेकर कई दावे
परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला कांस्टेबल की पहले दो शादियां हो चुकी हैं। एक पति की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दूसरे पति के साथ तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने का भी दावा किया गया है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस ने इन पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।












