रांची विश्वविद्यालय में नामांकन की तारीख बढ़ी…अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी जानकारी

The date of admission in Ranchi University has been extended...now you can apply till this date, know the complete details

शैक्षणिक सत्र 2025-28 के लिए रांची विश्वविद्यालय में स्नातर पाठ्यकर्मों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। छात्रों की संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चांसलर पोर्टल को 29 जुलाई 2025 तक के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया है, ताकि जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आवेदन कर सकें।

इस बार विश्वविद्यालय के पास कुल 70,000 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 43,000 से अधिक पर पहले ही आवेदन आ चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सीटों की भरपूर उपलब्धता है और योग्य छात्रों को दाखिले के लिए पूरा मौका दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के छात्र भी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सुदेश कुमार साहू ने बताया कि ”चांसलर पोर्टल के माध्यम से दूसरे राज्यों से भी ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं और सभी का मूल्यांकन मेरिट के आधार पर किया जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ये हैं जरूरी तारीखें
आवेदन की अंतिम तिथि- 29 जुलाई 2025
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 3 जुलाई 2025
दस्तावेजों की जांच और दाखिला- 4 जुलाई से 12 जुलाई तक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर इसके बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो चांसलर पोर्टल को फिर से खोला जा सकता है। रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों के साथ-साथ इसके स्नातक और स्नातकोत्तर विभागों में भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तय समय पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रो. साहू ने कहा, “जो छात्र किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कोई भी छात्र मौका चूक न जाए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close