फ्लाइट में यात्री की मौत से मचा हड़कंप : प्लेन की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग…

बिहार । राजधानी पटना से अमृतसर जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री की मौत हो गई। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फ्लाइट से वाया दिल्ली अमृतसर परिवार के साथ भेजा गया।

जानकारी के अनुसार पटना से बीते दिन एक फ्लाइट अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही प्लेन में सवार 59 साल की महिला तरनतारन निवासी सर्बजीत कौर की तबीयत बिगड़ गई। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला को हार्ट अटैक आया था। इसकी जानकारी क्रू-मेंबर्स को दी गई। लेकिन क्रू-मेंबर कुछ कर पाते, उससे पहले महिला की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close