दुर्घटना में मृत पारा शिक्षक के आश्रीत को उपायुक्त के निर्देश पर मिला तत्काल आवास योजना का लाभ

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह के निर्देश पर टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजीव कुमार ने सड़क दुघर्टना में मृत पारा शिक्षक के आश्रित को तत्काल आवास योजना का लाभ मुहैया कराया।

टुंडी प्रखंड के कोल्हर पंचायत के कमियाडीह गांव के पारा शिक्षक बुद्धदेव सिंह की मृत्यू टुंडी पेट्रोल पंप के पास सड़क दुघर्टना में हो गई थी। उनकी पत्नी सुदामा देब्या ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास के लिए गुहार लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल टुंडी प्रखंड के आवास सम्नवयक गोरी शंकर चौधरी, मुखिया बिजय मंडल, पंचायत सचिव गौतम कुमार तिवारी को बुलाया तथा उक्त महिला के नाम फाइल बनाकर उपायुक्त के संज्ञान में दिया। उपायुक्त के निर्देश पर सुदामा देब्या को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। एक-दो दिन में उन्हें आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि विमुक्त कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close