खत्म नहीं हुई द केरल स्टोरी की मुश्किलें, रिलीज रोकने की याचिका अब पहुंची हाई कोर्ट

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म द करेल स्टोरी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म विवादों में घिर हुई है। द केरल स्टोरी की रिलीज को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

इस फिल्म को लेकर एक वर्ग ने आपत्ति जताई और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और थिरूवनंतपुरम के एमपी शशि थरूर ने फिल्म पर राज्य का नाम खराब करने का आरोप लगाया। बात इतनी बड़ी की मामला कोर्ट पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फिल्म को लेकर दायर की गई याचिका में फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की गई। इसके अलावा याचिका में ये भी डिमांड की गई कि फिल्म में डिस्क्लेमर होना चाहिए कि ये कल्पना पर आधारित है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, द करेल स्टोरी से जुड़े इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में कोई एक्शन लेने से मना कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केरल हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई 5 मई को होनी है, लेकिन उस दिन द केरल स्टोरी पूरे भारत में रिलीज कर दी जाएगी। इस स्थिति में बेंच ने याचिकाकर्ताओं को छूट दी कि वे हाई कोर्ट जाए, जहां उनके मामले की सुनवाई तय समय से पहले करने पर विचार किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close