चिकित्सक द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ कर्मचारी संघ ने किए तेवर कड़े, तो सिविल सर्जन ने डॉक्टर को दी चेतावनी, कहा – 24 घंटे के अंदर दें स्पष्टीकरण,क्यों न हो आपके खिलाफ कारवाई

देवघर : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कारवाई नहीं होने की स्थिति में कल दिनांक 12/08/23 को सदर अस्पताल देवघर में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
पत्र में श्री मिश्रा के द्वारा कहा गया कि यह चिकित्सक अक्सर विलंब से आते हैं और लिपिक सहित अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं।
ज्ञात हो कि सदर अस्पताल देवघर के अस्पताल प्रबंधक अनिमेष घोष, लिपिक प्रमोद सोरेन, विजय प्रसाद, विकास कुमार अकेला, अमित कुमार रीना कुमारी, मृत्युंजय पांडेय, राजेश कुमार ने सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है और कारवाई नहीं होने पर दिनांक 12/08/23 को कार्य बहिष्कार की बात कही है और संघ से सहयोग की मांग की है, जिसके आलोक में संघ के द्वारा सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया है।

इधर संघ के पत्र पर तत्परता दिखाते हुए सिविल सर्जन देवघर के द्वारा डाॅक्टर चित्तरंजन कुमार पंकज को कड़ी चेतावनी देते हुए चौबीस घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है और पत्र की प्रतिलिपि संघ के जिलाध्यक्ष को भी दी गई है।
सिविल सर्जन के द्वारा किए गए कारवाई के आलोक में दिनांक 12/08/23 के कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को तत्काल स्थगित किया जाता है और सभी कर्मचारियों के तरफ से सिविल सर्जन देवघर का आभार व्यक्त किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close