नाबालिक प्रेमी जोड़े के बीच दीवार बने घरवाले, भाग कर की शादी, तस्वीरें वायरल

बांका | जिले में इन दिनों प्रेम को पंख लग गए हैं। वैसे ये प्रेम नैसर्गिक नहीं बल्कि दूसरी तरह के हैं। प्रेम के इन मामलों में ज्यादातर युवाओं की भागीदारी है। हालांकि कई बार नाबालिग किशोर- किशोरियों, तो कई बार बाल- बच्चेदार बुजुर्गों की भी प्रेम कहानी उजागर हो रही है। कई बार ऐसा भी हो रहा है जब शिक्षक और शिष्या के प्रेम प्रसंग सामने आ रहे हैं। ऐसे ज्यादातर मामलों की रिपोर्ट अपहरण के रूप में थाना तक पहुंच रही है। पुलिस भी ऐसे मामलों की हकीकत समझती है, लेकिन दर्ज होते हैं मामले तो अनुसंधान भी करना पड़ता है!

ताजा मामला बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से एक प्रेमी युगल शादीशुदा अवस्था में बाराहाट थाना पहुंचे. और पुलिस से सुरक्षा की मांग की नाबालिक प्रेमी थाना क्षेत्र के घोषपुर का बताया जा रहा है. जबकि प्रेमिका थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की निवासी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय पुलिस द्वारा लड़का और लड़की के परिजन को थाना पर बुलाया गया. जहां दोनों पक्षों के बीच शनिवार दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजन के द्वारा लड़के के खिलाफ बाराहाट थाना में अपराहन का केस दर्ज कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद नाबालिग प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है लड़की को मेडिकल के लिए बांका सदर अस्पताल महिला पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close