पिता बन गया हैवान, पत्नी गयी थी मायके, पिता ने अपने ही चार बच्चों की ले ली जान

Father became a monster, wife had gone to her parents' house, father killed his own four children

Crime News : एक सनकी बाप ने अपने ही चार बच्चों की जान ले ली और फिर खुद अपनी भी जान दे दी। घटना के बार इलाके में हड़कंप मच गया। घटना यूपी के शाहजहांपुर की है। जानकारी के मुताबिक बीबी के मायके जाने से खफा एक शख्स ने अपने ही चार बच्चों की जान ले ली। बाद में खुद भी फंदे पर झूल गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी का नाम राजीव है। इस वारदात को इसी गांव के रहने वाले राजीव ने अपने घर में अजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबित उसकी त्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजीव ने अपने चार बच्चे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है, की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, देर रात किसी समय राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की जान ले ली। बाद में राजीव ने खुद भी अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जो नजारा देखा तो उनकी रूह कांप गई। वहां उनके चार पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

Related Articles

close