लडकी को बीच सड़क पर रोक जबरन मांग में भर दी सिंदूर, फिर युवती ने ऐसे उतारा युवक के आशिकी का भूत

बिहार : जमुई से एक मंदबुद्धि युवक की हैरान करने वाली हरकत का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला जिसने देखा और जिसने सुना, उसने दांत तले उंगली दबा ली। मामला शहर के झाझा बस स्टैंड का है।
हुआ यूं कि एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी अपनी तथाकथित प्रेमिका को देख खुद को रोक नहीं पाया और बीच बाजार में सड़क पर लड़की को रोक कर अपने प्यार का इजहार करते हुए उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।
फिर क्या था लड़की भी आग बबूला हो गई और सिंदूर मिटाते हुए युवक के साथ मारपीट करने लगी। जिसे देख स्थानीय लोग भी इकट्ठा हुए। लोगों ने भी युवक पर अपने हाथ साफ कर लिए और पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि मैं उस लड़की से प्रेम करता हूं. इसी कारण उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया. पुलिस का कहना है कि उझंडी के रहने वाले युवक वीरू सिंह की बहन की शादी लड़की के पड़ोस में हुई है, जिस कारण युवक वीरू का लड़की के घर आना- जाना हुआ करता था. युवक ने कई बार लड़की को प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया. इसपर सिरफिरा युवक एकतरफा प्यार में पागल हो गया
गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि मैं उस लड़की से प्रेम करता हूं. इसी कारण उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया. पुलिस का कहना है कि उझंडी के रहने वाले युवक वीरू सिंह की बहन की शादी लड़की के पड़ोस में हुई है, जिस कारण युवक वीरू का लड़की के घर आना- जाना हुआ करता था. युवक ने कई बार लड़की को प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया. इसपर सिरफिरा युवक एकतरफा प्यार में पागल हो गया था.
पुलिस का कहना है कि लड़की जब कोचिंग से घर लौट रही थी तब सिरफिरे ने जबरन लड़की के मांग में सिंदूर डाल दिया. इसके बाद लड़की युवक की करतूत से नाराज हो उसकी पिटाई कर दी और उल्टा सीधा सुनाने लगी. मौके पर मौजूद लोग भी युवक के इस करतूत से हैरान रह गए. उन लोगों ने लड़की का विरोध और गुस्सा देख भड़क गए और युवक को पकड़ लिया. फिर उसकी धुनाई कर दी. इस बीच लड़की अपने घर चली गई वहीं लोगों ने सिरफिरे आशिक को पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना के बाद युवक ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से प्यार करता है. उसने उसके घर पर जाकर कई बार शादी का प्रपोज किया. लेकिन, लड़की नहीं मानी तो उसने सिंदूर डाल दिया. मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद झाझा बस स्टैंड के पास से युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.












