प्रेमिका ने ही रची मौत की साजिश! ड्रम में मिली लाश ने खोला ऐसा राज, सुनकर कांप उठी पुलिस

पैसों के लालच में प्रेमी को बुलाया, फिर पति और भाई संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में सामने आए एक ब्लाइंड मर्डर केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवक अचानक लापता हुआ, परिवार उसे तलाशता रहा, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी मौत इतनी खौफनाक तरीके से हो चुकी है। जब पुलिस ने मामले की तह तक जाना शुरू किया, तो सामने आई सच्चाई ने हर किसी को दहला दिया।

मृतक की पहचान अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। 3 अगस्त 2026 को अरबाज घर से दादर काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कई दिनों तक तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुरुआत में मामला सामान्य लापता व्यक्ति का लग रहा था, लेकिन पुलिस को जल्द ही कुछ ऐसा मिला जिसने जांच का पूरा रुख बदल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अरबाज के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगालनी शुरू की। जांच में उसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में मिली। इसी दौरान पुलिस को उसकी कथित प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी वहीं मिली। शक गहराया तो पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती बढ़ते ही उसने ऐसा राज खोला जिसने सबको हिला दिया।

पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज को फंसाने की साजिश रची थी। योजना के तहत अरबाज को पैसों के बहाने वर्सोवा बुलाया गया। वहां पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन असली खौफनाक मंजर हत्या के बाद शुरू हुआ। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक हरे रंग के ड्रम में भरा और मुंब्रा इलाके के सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो और सबूत हमेशा के लिए मिट जाएं।

तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद मुंब्रा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर रिश्तों के पीछे छिपे लालच और साजिश की डरावनी तस्वीर सामने ला दी है।

Related Articles

close