जंगली फल खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की बिगड़ी तबियत

जमुई। जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के नवीन नगर गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान एक पेड़ का फल खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। उसके बाद आनन-फानन में स्वजन द्वारा चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि सभी बच्चे अपने नानी घर नवीनगर गांव आए हुए थे। खेलने के दौरान ही डीजल नामक एक जंगली पेड़ का फल खा लिया। जिससे चारों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close