दिल दहला देने वाला हादसा: कैंटर की चपेट में आई ज़िंदगी, एक साथ बुझीं पांच सांसें

एक झटके में उजड़ गया पूरा घर: हापुड़ हादसे में पिता और 4 मासूमों की दर्दनाक मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने एक ही पल में पांच जिंदगियां छीन लीं। हादसा पड़ाव क्षेत्र के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक पर सवार पांच लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में एक युवक समेत चार मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रफीकनगर निवासी दानिश, उनकी दो बेटियां मायरा और समायरा, भतीजा समर और पड़ोसी के बेटे माहिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गुलावठी क्षेत्र के मिठ्ठेपुर गांव स्थित स्विमिंग पूल से नहाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे हाफिजपुर थाना क्षेत्र में पड़ाव के पास पहुंचे, कैंटर ने उनकी बाइक को भीषण रफ्तार से रौंद डाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरा परिवार उजड़ गया…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बच्चे घटनास्थल पर तड़पते रह गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी कैंटर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

FIR जल्द दर्ज होगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक परिवार की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close