होली के दिन गर्लफ्रेंड से मिलने गये प्रेमी की हत्या, चोरी-छुपे प्रेमिका से मिलते हुए पिता ने पकड़ा, फिर चाकू गोदकर कर दी हत्या, प्रेमिका का पिता गिरफ्तार

बगहा। होली के दिन प्रेमिका से मिलने गये युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। युवक का नाम मृत्युंजय महतो है, जो होली के तिन अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, उसी दौरान युवती के पिता की नजर उस पर पड़ गयी, जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने णामले में जांच शुरू कर दी है, वहीं युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मटियारिया गांव निवासी मृत्युंजय कुमार होली की रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। यहां पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में प्रेमिका के पिता अजय काजी ने युवक को चाकू गोद कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद मृतक की माता ईश्वरी देवी ने नौरंगिया थाने में आवेदन देकर लड़की के पिता अजय काजी को नामजद करते हुए FIR दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घटना के आरोपी अजय काजी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में रोष है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close