होटल रूम में मौत का रहस्य: आयुष और युवती के बीच क्या हुआ कमरे नंबर-103 में?
प्रेम कहानी या खौफनाक साजिश – पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में एक चौंकाने वाली वारदात ने लोगों को सन्न कर दिया है। देवकाली बाईपास स्थित गौरी शंकर पैलेस होटल के कमरे नंबर-103 में देवरिया निवासी 25 वर्षीय आयुष गुप्ता और बाराबंकी की एक युवती मृत पाए गए। दोनों की मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
होटल रूम में मौत का रहस्य:दोपहर 12:20 बजे रूम में गए, फिर बाहर नहीं निकले
होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कल दोपहर 12:20 बजे आयुष गुप्ता होटल में दाखिल हुआ और रूम नंबर-103 में गया। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फिर कोई बाहर नहीं आया।
शाम को नहीं खुला दरवाजा, स्टाफ को हुआ शक
जब देर शाम तक रूम से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
होटल रूम में मौत का रहस्य:दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस
पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया — बिस्तर खून से सना हुआ था, पास ही दोनों की लाशें पड़ी थीं, और एक तमंचा भी पड़ा मिला। ऐसा लग रहा था कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर लिया।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
CCTV में दिखे आखिरी पल
सीसीटीवी फुटेज में दोनों होटल की लॉबी में एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आए। उसके बाद दोनों की कोई गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हुई। पुलिस फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
होटल रूम में मौत का रहस्य:शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।












