झारखंड : JMM कार्यालय में CM हेमंत सोरेन का जोरदार स्वागत…केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे कार्यालय

Jharkhand: CM Hemant Soren received a warm welcome at the JMM office... Reached the office for the first time after becoming the central president

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पहली बार रांची के हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JMM महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि रविवार को आयोजित हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन में हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले यह पद उनके पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन के पास था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की दिशा और रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

हेमंत सोरेन की नई भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश:
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक बार फिर JMM को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके अध्यक्ष बनने के बाद से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

close