PM मोदी औऱ CM योगी के खिलाफ टिप्पणी करने वाला दरोगा जबरिया रिटायर…

उत्तरप्रदेश: वैसे तो जितने सरकारी अफसर है चाहेंगे केंद्र सरकार के विभागों में कार्यरत हो या राज्य सरकार में सभी पीएम मोदी और सीएम योगी कस गुणगान ही करते हैं। लेकिन शहर के कोतवाली थाना में तैनात रहे दारोगा नरेंद्र सिंह यादव को पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया।

दरोगा के खिलाफ हुई शिकायत पर पुलिस महकमे में गंभीरता से जांच की गई। इसके बाद दरोगा नरेंद्र सिंह यादव को कंपलसरी रिटायरमेंट दे दिया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की। मंगलवार को जैसे ही आदेश जारी हुआ हर थाने में इसकी जबरदस्त चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। दरोगा लगातार फेसबुक,ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा था।

इसके साथ ही सीयूजी नंबर पर अफसरों से बदसलूकी करना, ड्यूटी के दौरान शराब पीना, राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना, बगैर बताए ड्यूटी से गायब होना समेत कई आरोप जांच कमिटी को मिले। साक्ष्यों के आधार पर समिति के सदस्यों ने माना कि वह अब आगे की सेवा के लिए उपयुक्त नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर 50 साल की उम्र में दरोगा नरेंद्र सिंह यादव को अनिवार्य सेवा कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close