पुलिस झगड़ती रही और ट्रेन हो गयी लेट… जानिये क्या है पूरा मामला

देवघर : पहले आप..पहले आप के चक्कर में ट्रेन के निकल जाने का किस्सा तो आपने सुना होगा…लेकिन देवघर में ये मामला उलटा हो गया। दो थानों के बीच तू-तू-मैं-मैं ऐसी हुई कि ट्रेन ही लेट हो गयी। मामला देवघर का है, जहां पुलिस की आपसी उलझनों की वजह से दिल्ली हावड़ा मेन लाइन पर ट्रेनें लट हो गयी। दरअसल मेन लाइन पर हादसा हुआ था, जिसकी वजह से दो थानों में विवाद हो गया। यह हादसा शंकरपुर और मथुरा रेलवे हॉल्ट के बीच हुआ था। घटना को लेकर दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिसका खमियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक दोनों थानों की पुलिस की टालमटोल के कारण ट्रैक से शव हटाने में देरी हुई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली हावड़ा मेन लाइन पर शंकरपुर और मथुरा रेलवे हॉल्ट के बीच दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। इसकी वजह से मधुपुर स्टेशन और जसीडीह स्टेशन पर रेल गाड़ियों को रोकना पड़ा। मामला तब उलझ गया जब दो थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद हो गया। दोनों घटना को दूसरे के इलाके में हुआ बताकर शव उठाने में आनाकानी करने लगे। दोनों थाने की पुलिस शव को अपने क्षेत्र से बाहर बता कर घंटों तक खींचतान में जुटी रही। इससे ट्रैक से शव हटाने में देर हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जसीडीह थाने की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन घंटों चली खींचतान के कारण रेल लाइन से शव हटाने में देरी हुई, इससे कई ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ और वे नियत समय से लेट हो गईं। घंटों बाद रेलवे ट्रेन परिचालन शुरू करा सका. वहीं दुर्घटना में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close