कारोबारी अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी पर झारखंड की सियासत गरम….बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत को घेरा, कहा- रिश्ता तो बतायें…

रांची: अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासत तेज है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्ट और लूट का शासन है। जिस कड़ी में ईडी द्वारा चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने अमित अग्रवाल के संबंध मुख्यमंत्री आवास तक होने का आरोप लगाया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईडी को इस अमित अग्रवाल के फोन कॉल डिटेल खंगाल कर झारखंड के वैसे आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को भी चिन्हित करना चाहिए, जिसके कनेक्शन अमित अग्रवाल से है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि अमित अग्रवाल कौन है। उन्होंने कहा कि अमित अग्रवाल के घर पर अफसरों का दरबार लगता था और वहां ट्रांसफर पोस्टिंग के पैसों का खेल होता था। भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार में पहले खान सचिव पूजा सिंघल की गिरफ्तारी उसके बाद प्रेम प्रकाश और अब अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में हेमंत सोरेन किस तरह का शासन चला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल को मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा इस सरकार में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके इन भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों से क्या संबंध थे। अगर नहीं करते हैं तो थोड़ी सी भी नैतिकता हो तो उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

झारखंड में बिचौलियों और दलालों की सरकार

उन्होंने कहा कि अमित अग्रवाल से मुख्यमंत्री के साथ अच्छे तालुकात रहे होंगे। इस वजह वे कभी-कभी मुख्यमंत्री आवास में भी ठहरते थे और उनके कांके रोड स्थित आवास का अधिकारियों के दरबार लगते थे। बाबूलाल ने कहा झारखंड में लगता नहीं कि हेमंत सोरेन की सरकार है बल्कि विशुद्ध रूप से बिचौलिए और दलालों की सरकार लगती है। जिस वजह से राज्य में जमकर खनिज संपदा का दोहन हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close