बाल सुधार गृह में बंदियों में मारपीट..हमलावर बंदियों ने वीडियो कॉल कर बाहर के अपराधी को दिखाई घटना….

धनबाद बाल सुधार गृह के बंदी से मारपीट का मामला सामने आया है। बाल सुधार गृह में चार बंदी द्वारा सुमित कुमार रवानी नाम के बंदी से मारपीट की गई है। सुमित ने इस वारदात के पीछे जोड़ा पोखर थाना क्षेत्र के भौंरा के रहने वाले सन्नी सिंह का हाथ बताया है। उसका कहना है कि चारों बंदियों ने सन्नी सिंह के कहने पर उसकी पिटाई कर दी। उसका आरोप है कि जब उसकी पिटाई की जा रही थी तो मोबाइल से वीडियो कॉल कर सन्नी सिंह को पूरी घटना दिखाई जा रही थी। बहरहाल सुमित को इलाज के लिए जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सुमित के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मंडल कारा से उसे बाल सुधार गृह भुदा में शिफ्ट किया गया था। यहां शुक्रवार रात 10:00 बजे चार बंदियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बाल सुधार गृह के किसी अधिकारी को घटना की जानकारी ना देने के लिए धमकाया गया।शनिवार को स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद उसे बाल सुधार गृह अधिकारियों ने snmmch मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि 25 जुलाई को पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत मंडल कारा भेज दिया था। यहां से कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को बाल सुधार गृह में उसे शिफ्ट किया गया। इधर मारपीट का घटना को वीडियो कॉल से सन्नी सिंह नाम के युवक को दिखाए जाने के बाद बाल सुधार गृह प्रशासन सकते में है।

जानकारी के मुताबिक सन्नी भौंरा का रहने वाला है और वह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वहीं संप्रेक्षण गृह से सुमित को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कॉन्स्टेबल ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद उसे यहां भर्ती कराया गया ।मारपीट की घटना के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close