स्वास्थ्य विभाग मानगो की समीक्षा बैठक संपन्न… गर्भवती माता की ANC और बुजुर्ग की जांच कराने पर दिया गया जोर….

जमशेदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में ANM एवम सहिया के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक डॉक्टर स्मिता के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें अगस्त एवं सितंबर माह में 12 वें सप्ताह में नए गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, 42 दिन में बच्चे को लगने वाला पहला टीकाकरण, संपूर्ण टीकाकरण एवं डिलीवरी कि समीक्षा कि गई। जिसमें सहियाओं को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए छूटे हुए गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन एवं बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया।

प्रत्येक माह 9 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दूसरे, तीसरे और चौथे एंटिनेटल हेतु गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थान लाने का निर्देश दिया गया।

प्रत्येक माह 21 तारीख को होने वाले मासिक बुजुर्ग दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं ओरल कैंसर, और चिकित्सीय उपचार हेतु विशेष लाइन लगाकर उन्हें उपचार एवं दवा हेतु स्वास्थ्य संस्थान में लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही हर महीने के तीसरे बुधवार को होने वाले मासिक परिवार नियोजन दिवस हेतु सभी सहिया को अपने क्षेत्र से कम से कम 2 लाभार्थियों को परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं स्वास्थ्य संस्थान में लाकर दिलवाने का निर्देश दिया गया।

सभी सहियाओ को आगामी 22 अक्टूबर को राजस्थान भवन डिमना में होने वाले आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं 27 अक्टूबर को गांधी मैदान मानगो के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्कूल में आयोजित होने वाले दिव्यांग कैंप हेतु समुदाय में जागरूकता फैलाने एवं महिला आरोग्य समिति के बैठक में चर्चा करते हुए सभी योग्य लाभार्थियों को भाग लेने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर अगस्त एवम सितंबर माह में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सहियाओं को डॉक्टर स्मिता एवम लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिसमे प्रथम – चंद्रावती देवी, सीमा कुजूर, द्वितीय – पूजा देवी,पुष्पांजलि साहू, तृतीय – सविता लकड़ा और पूजा देवी रही। मौके पर ANM ललिता दास, मिनी मांझी, सरिता कुमारी, प्याली महतो, टीबी विभाग के नागेंद्र कुमार, धनंजय महतो, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर से सोहैल खान एवं सभी सहिया उपस्थित रही।












