टीचर ने क्लास रूम में छात्रा के उतरवाए कपड़े, दुखी छात्रा ने खुद को लगाई आग… अस्पताल में मौत

जमशेदपुर । जमशेदपुर के एक स्कूल में नकल के आरोप में टीचर ने सबके सामने कपड़े उतरवाकर छात्रा की जांच की। इस घटना के बाद छात्रा इतनी परेशान और शर्मिंदा हो गई कि उसने घर पहुंच कर खुद को आग लगा ली। नौवीं की छात्रा 90 फीसदी जल चुकी थी। उसे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज में उसकी मौत हो गई।

जमशेदपुर के स्कूल में नकल के शक में एक टीचर ने पूरी क्लास के सामने दलित छात्रा के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की। इससे आहत छात्र घर में पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर रूप से जली छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया ।जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा 90% जल चुकी थी। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने डीईओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर के साकची स्थित शरदामणि गर्ल्स स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की टीचर ने नकल के शक में कपड़े उतरवाए थे। छात्रा के पास से कोई पर्ची नहीं मिली। लेकिन घटना की वजह से वह बहुत आहत हो गई थी। ऐसे में घर आकर उसने खुद को आग लगा ली। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। नाबालिग 80 फीसदी जल चुकी थी। शनिवार सुबह 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग स्कूल से लेकर डीईओ कार्यालय तक बवाल कर रहे थे। मौत के बाद आक्रोश और भड़कने की आशंका है। अस्पताल से लेकर डीईओ कार्यालय तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूल बंद कर दिया गया है। शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close