शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा : छात्र ने फेल करने की दी सजा…शिक्षक, क्लर्क व चपरासी को पेड़ से बांधकर खूब पीटा….`11 पर FIR दर्ज

दुमका। झारखंड में इन दिनों उलटी गंगा बह रही है। फेल होने पर शिक्षक को तो छात्रों को सजा देते सुना था, लेकिन झारखंड के दुमका में फेल करने पर छात्रों ने शिक्षकों को ही सजा दे दी। शिक्षक, क्लर्क और चपरासी की स्कूली छात्रों ने पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बडी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में सहायक शिक्षक कुमार सुमन और क्लर्क सोनेराम चौड़े ने गोलीकांदर थाने में लिखित शिकायत की है। इस मामले में स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर रामदेव केशरी सहित 11 छात्रों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को प्रैक्टिकल में नंबर नहीं दिये थे, जिसकी वजह से जैक के 9वीं की परीक्षा में 11 छात्र फेल हो गये थे। इसी बात से नाराज छात्रों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। गोपीकांदर थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामदेव केशरी ने ही छात्रों को उकसाया था, जिसके बाद छात्रों ने शिक्षक, लिपिक और चपरासी को पेंड़ में बाध दिया और फिर उसकी पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर पुलिस ने इस मामले में बताया कि शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में प्रभारी हेडमास्टर रामदेव केशरी सहित 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आईपीसी की धारा 323, 341, 342, 109, 504/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close