झारखंड में गर्मी के आहट के साथ पेयजल संकट का खतरा…41,016 हैंडपंप हैं खराब…मंत्री ने लिया एक्शन

झारखंड में अब गर्मी का अहसास होना शुरु हो गया है. सिर्फ सुबह औऱ शाम ही हल्की ठंड रहती है.गर्मी के आगमन के साथ ही राज्य में जल संकट भी गहराना शुरु हो चुका है. राज्य के 41,016 हैंडपंप खराब पड़े हैं. हालांकि राज्य सरकार ने इन्हें ठीक करने के निर्देश भी दे दिए हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग के आंकड़े के मुताबिक राज्य के 24 जिलों में 1,85,778 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 1,44,654 हैंडपंप (कुल 77.86 प्रतिशत) अभी काम कर रहे हैं। वहीं, 41,016 हैंडपंप अभी खराब हैं। गौरतलब है कि भीषण गर्मी पड़ते ही राजधानी रांची सहित राज्यभर के अलग-अलग इलाकों में जल संकट की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। समस्या शुरू होने के बाद पता चलता है कि हैंडपंप खराब हो गए हैं या उनका जल स्तर काफी नीचे चला गया है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने क्या कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में राज्य के पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि – हैंडपंप में पानी का लेवल नीचे चला गया है या बोरिंग ही धंस गई है। इन पर आश्रित लोगों को गर्मी पड़ते ही पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी खराब हैंडपंपों का विभाग ने आकलन करना शुरू किया है। विभाग के शहर से लेकर गांव-पंचायत तक जल संकट की दूर करने की कोशिश इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि जो हैंडपंप छोटी-छोटी समस्याओं या पाइप सड़ने के कारण बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close