रात के अंधेरे में रुकी गाड़ी… कुछ सेकंड बाद चली गई कांग्रेस नेता की जान, 38 की उम्र में मौत से सदमे में पार्टी

गोवा। कांग्रेस नेता Ketan Bhatikar की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है। महज 38 साल की उम्र में सर्पदंश से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देर रात सीमा क्षेत्र में जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित करमल घाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि केतन भाटीकर किसी काम से कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे। इसी दौरान वह किसी वजह से अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी अचानक उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत गोवा के धारबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केतन भाटीकर हाल ही में चर्चाओं में आए थे, जब उन्हें पोंडा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा बनाया गया था। हालांकि बाद में यह उपचुनाव उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका भी दायर की थी, जो अभी लंबित बताई जा रही है।

घटना के बाद Yuri Alemao ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति केतन भाटीकर की प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। वहीं Goa Pradesh Congress Committee ने भी सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी नेताओं और समर्थकों के बीच इस घटना के बाद गहरा सदमा है। अचानक हुई इस मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close