झारखंड में 4 अक्टूबर तक मौसम रहेगा खराब…IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट…घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

The weather in Jharkhand will remain bad till October 4th...IMD has issued an alert for heavy rain...Know the weather conditions before leaving home.

रांची। झारखंड में मानसून 2025 एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे दशहरा के मौके पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम प्रभावित हुए।

मौसम विभाग ने झारखंड में 4 अक्टूबर तक लगातार Heavy Rain का अलर्ट जारी किया है। चतरा, गढ़वा और पलामू जिलों में Heavy to Very Heavy Rain की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, बोकारो और हजारीबाग में भी तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई जगहों पर आंधी और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। नागरिकों को खुले स्थानों पर न रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बारिश से किसानों को फसल और खेतों में राहत मिली है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जलजमाव और यातायात की समस्याएं बढ़ गई हैं। विभाग ने आगामी तीन दिन को झारखंड के लिए अहम बताते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close