इंजीनियर पति को बीबी ने मरवा डाला: कोल इंडिया में इंजीनियर पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, कातिल को भागते हुए नौकरानी ने देखा, तो….

पूर्णिया। बीबी ने आशिक के साथ मिलकर अपने इंजीनियर पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक की है। घटना को लेकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रेमी फरार है। मृतक इंजीनियर का नाम प्रदीप कुमार मेहता है, वहीं आरोपी पत्नी का नाम सितम सिंह है। जानकारी के मुताबिक मृतक प्रदीप कुमार मेहता कोल इंडिया में उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियर थे।
जब इंजीनियर को पत्नी की आशिकी खबर मिली, तो वो परेशान हो गये। उन्होंने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन प्यार में पागल पत्नी ने पति की बातों को अनसुना कर दिया, जिसके बाद परेशान होकर इंजीनियर प्रदीप ने 2023 में नौकरी छोड़ दी और वापस घर आ गया। इधर पत्नी को पति का घर लौटना बहुत नागवार लगा। तभी से पत्नी अपने पति की जान की दुश्मन बन गयी।
प्लानिंग के तहत पत्नी सितम सिंह ने प्रेमी विकास कुमार को बुलाया और फिर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, नौकरानी ने प्रेमी को घर से भागते हुए देख लिया। पुलिस ने नौकरानी के बयान पर दो नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और पत्नी को गिरफ्तार किया। प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। हत्या के बाद पत्नी ने पति के सीढ़ी से गिरकर मरने की झूठी कहानी बनाई। लेकिन, घर आ रही नौकरानी ने प्रेमी को घर से भागते देख लिया।
परिजनों के मुताबिक मृतक कोल इंडिया में सरकारी इंजीनियर थे। उत्तर प्रदेश में भी पत्नी का किसी गैर मर्द से अफेयर हो गया था, जिससे परेशान होकर प्रदीप ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि प्रदीप को तब बचा लिया था।इस घटना के बाद प्रदीप 2023 में नौकरी छोड़ दी और पत्नी को लेकर वापस अपने घर आ गया।
प्रदीप अपने मकान को किराए पर लगाना भी बंद कर दिया था। हालांकि उनके घर में विकास कुमार उर्फ नीतीश निराला पानी पहुंचाने आया करता था, जिससे महिला का अफेयर चलने लगा। अफेयर पिछले 6 महीने से चल रहा था। इसकी भनक लगने पर प्रदीप ने CCTV कैमरा भी लगाया था। पत्नी ने झगड़ा कर CCTV कैमरे को तोड़ डाला।









