चोर का आतंक : पोते का मुंडन कराने गए घर से 20 लाख की ज्वेलरी सहित नगद की चोरी

गढ़वा । नगर उंटारी के सरेह टोला में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना में 49 हजार रुपये नगद के अलावे हीरा, सोना, चांदी के जेवरात के अलावे अन्य सामान चोरी कर ली गयी। पीड़ित रणविजय सिंह मूल रूप से खरौंधी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वर्तमान में सरेह टोला में मकान बना कर रह रहे थे।

कैसे हुई घटना

पीड़ित ने बताया कि परिवार के साथ 31 मई को अपने पोता का मुंडन कराने देवघर गए थे। 2 जून को अहले सुबह घर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। तोड़ा हुआ ताला ग्रिल के बाहर फेंका हुआ था। घर मे गए तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। अलमीरा भी टूटा हुआ था। जिसमे रखे नगद, जेवरात, कपड़ा सहित अन्य सामान गायब था। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी ने जांच-पड़ताल करते हुए कई जानकारियां ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

वही पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वही चोरी की इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद आशुतोष शरण सिंह, अनिल सिंह, श्याम् बरण सिंह, देवेंद्र सिंह, बंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने पीड़ित के घर जाकर मामले की जानकारी लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close