शादी में डांस को लेकर हुआ बवाल, दुल्हे के दो दोस्त की चली गयी जान, पुलिस के पहरे में हुए शादी के फेरे
There was a ruckus over dancing at the wedding, two friends of the groom died, the wedding took place under police protection

Shadi me vivad : शादी में डांस को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान दुल्हे के दो दोस्तों की जान चली गयी। पूरा विवाद शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ। दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में DJ पर डांस के दौरान बारातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के 2 दोस्तों की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक दूल्हे का दोस्त पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था, तभी बारात में आए एक युवक ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की। दोनों में हाथापाई हो गई। फिर बाराती आपस में भिड़ गए। बारातियों ने दूल्हे के तीन दोस्तों को पीट डाला। इधर, वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में हुईं। पूरा मामला लालगंज तहसील के चकौड़िया गांव का है। यहां के रहने वाले विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शनिवार को शादी थी। बारात प्रतापगढ़ के ही लीलापुर गांव से आई थी।
दूल्हा मनोज बारात लेकर पहुंचा। बारात दुल्हन के घर से 200 मीटर दूर खेत में रुकी हुई थी। रात 11 बजे नाश्ता के बाद दूल्हा रथ पर सवार होकर द्वारचार के लिए निकाला। आगे-आगे बाराती डांस कर रहे थे। दूल्हे का दोस्त इंद्रप्रीत सिंह भी पत्नी के साथ डांस कर रहा था। इंद्रप्रीत सिंह ने चेन पहनी हुई थी।
एक बाराती युवक ने उसकी चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन इंद्रप्रीत ने उसका हाथ पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी हो गई।इसका पता चलते ही दूल्हे के 2 और दोस्त पवनदीप (22) और विशाल (25) पहुंचे। उन्होंने चेन खींच रहे युवक को पीट दिया। इसके बाद बाराती एकजुट हो गए। उन्होंने दूल्हे के दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा।












