पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आया भूचाल, हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने दिया इस्तीफा, अब ये बनेगा पाक टीम का कप्तान

नयी दिल्ली। 2023 क्रिकेट विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस्तीफा दे दिया है। बाबर आज़म ने तीनों फॉर्म की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बाबर के बाद टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद और टी20 इंटरनेशनल में शाहीन शाह अफरीदी कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। बाबर ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए कप्तानी से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की।

पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. उसने 9 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते थे और वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी. बाबर खुद भी बैटिंग में खास कमाल नहीं दिखा सके थे. ऐसे में कई दिग्गजों और फैन्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी।बाबर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कप्तानी से इस्तीफा देने की जानकारी दी है. उन्होंने पहली बार मिली कप्तानी के वाकये को याद किया और कहा कि आज तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. हालांकि उन्होंने बताया है कि वो तीनों फॉर्मेट में बतौर प्लेयर खेलते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबर आज़म को 2019 में पाकिस्तान टीम के कप्तान बने थे। वे चार तक तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के नियमित कप्तान रहे। कप्तानी का पद छोड़ने को बाबर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे वो पल अभी भी साफ याद है जब पीसीबी की ओर से 2019 में मुझे पाकिस्तान की कप्तानी करने के लिए कॉल आया था।

उन्होंने आगे लिखा, “व्हाइट बॉल फॉर्मेट में नंबर वन पर पहुंचा कोच, प्लेयर्स और टीम मैनेजमेंट का सामूहिक प्रयास था लेकिन भावुक पाकिस्तानी फैंस का इस सफर के दौरान अटूट सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त करना चाहूंगा। पूर्व पाक कप्तान ने आगे लिखा, “आज मैं सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर इस्तीफा दे रहा हूं. यह मुश्किल फैसला है लेकिन मुझे लगता है कि ये इसके लिए सही वक़्त है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबर ने लिखा, “मैं प्लेयर के रूप में तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए खेलना जारी रखूंगा. मैं नए कप्तान और टीम को अपने अनुभव और समर्पण से सपोर्ट करता रहूंगा. मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने इस उल्लेखनीय ज़िम्मेदारी के लिए ईमानदारी से शुक्रिया कहना चाहूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close