झारखंड में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत…बढ़ेगी कनकनी!

झारखंड में कड़ाके की ठंड से न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित है बल्कि कुहासे की वजह से भी अवागमन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

12 जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. सुबह में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3-4 दिनों में इसमें धीरे धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

शाम के वक्त शीतलहर जारी रहेगी. मौसम विभाग ने सुबह में बच्चों व बुजुर्गों के साथ-साथ हृदय रोगियों व मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को सचेत रहने की अपील की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close