सूरज की तपिश से मिलेगी राहत,झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश…मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी….

जमशेदपुर झारखंड में सूरज की तपिश से राहत दिलाने के लिए बारिश की आगाज होने वाली है। बादल सूरज का गुरूर तोड़ने को बेताब हो रहा है। यदि आप गर्मी से परेशान है तो थोड़ा धैर्य रखें।

मौसम केंद्र रांची की चेतावनी

मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में बताया कि झारखंड के साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। सुरक्षित स्थान में रहें, पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहे। किसानों से खासतौर से आग्रह किया गया है की अपने मौसम सामान्य होने तक खेतों में नहीं जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close