IAS News : वंदना दादेल के स्थान पर इन तीन IAS को मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

रांची । राज्य सरकार ने आइएएस अधिकारी वंदना दादेल के स्थान पर तीन IAS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। दरअसल, वंदना डाडेल 20 जनवरी से अवकाश पर जा रही है। ऐसे में उनके अवकाश के जाने के फल स्वरूप उनके अवकाश से लौटने तक की अवधि के लिए तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

प्रधान सचिव कार्मिक विभाग वंदना दादेल के स्थान पर प्रधान सचिव मुख्यमंत्री राजीव अरुण एक्का को प्रधान सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालयम निगरानी विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग प्रशांत कुमार को अपने कार्य के साथ सचिव उद्योग विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close