इंग्लिश स्कूलों को टक्कर देने वाले मॉडल स्कूलों में इस तरह होगा एडमिशन… जैक लेगा छठी कक्षा में दाखिले का टेस्ट, एक स्कूल में 40 स्टूडेंट का एडमिशन, पढ़िये पूरी डिटेल

रांची। इंग्लिश स्कूल की तर्ज पर झारखंड में खुले 89 मॉडल स्कूलों में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी हो गया हा। छठी कक्षा में दाखिले के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल एडमिशन टेस्ट लेगा। एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए अगले महीने फार्म भरा जायेगा। इसके लिए 3 फरवरी से 26 फरवरी तक का डेट तय किया गया है। पात्रता के अनुसार आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2023 को न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 12 साल होना चाहिए। किसी भी स्कूल के क्लास 5 या छह में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। वैसे छात्र जिन्होंने पांचवी क्लास में पढ़ाई छोड़ दी है, वह भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।

28 फरवरी तक करें आवेदन

छात्रों को जैक की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन भरना होगा। उसके बाद यह एप्लीकेशन जिला शिक्षा पदाधिकारी 4 फरवरी से 28 फरवरी तक आवेदन का अनुमोदित करेंगे। एडमिशन की परीक्षा 9 अप्रैल को ली जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क ली जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए या परीक्षा देने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक स्कूल में 40 स्टूडेंट होंगे चयनित

एक स्कूल में 40 स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अगर सीटें रिक्त रह जाती हैं तो विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से उस क्षेत्र के आने वाले बच्चों के बीच प्रवेश परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। नामांकन में राज्य के जिला स्तरीय आरक्षण की नीति का पालन किया जाएगा। मेघा सूची का निर्माण जिला स्तर पर होगा।

आरक्षित कोटे के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ देना होगा। आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में उन्हें नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। ऐसा नहीं होने पर एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। एडमिशन टेस्ट एक सौ अंक का होगा। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जिसमें अंग्रेजी से 30 अंक, गणित से 30 अंक और सामाजिक विज्ञान से 40 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close