नक्सलियों की बड़ी वारदात की तैयारी को जवानों ने ऐसे किया नाकाम…. आपरेशंस के दौरान मिले 11 IED …

जमशेदपुर: नक्सलियों की बड़ी वारदात के मंसूबों पर जवानों की सतर्कता से पानी फिर गया। जवानों ने टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में एक के बाद एक 11 IED को बरामद किया। यह IED सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से माओवादियों ने लगाए थे। टोंटो थाना क्षेत्र के गोइलकेरा में जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक बरामद किए।

जवानों ने आईडी को बरामद करने के बाद उसे डिफ्यूज कर दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से अलग-अलग जगह पर 11 आईईडी को लगाया था। पुलिस ने बड़ी ही सावधानी से उन तमाम विस्फोटकों को बरामद किया और फिर मौके पर ही उसे डिफ्यूज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशंस चल रहे हैं। कोल्हान एरिया में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों को बैकफुट पर लाया जा रहा है। शुक्रवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर टोंटो थाना क्षेत्र के चिड़िया बेड़ा क्षेत्र में कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, चाईबासा जिला पुलिस बल की तरफ से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close