झारखंड : अस्पतालों में ओपीडी की टाइमिंग फिक्स, ठंड और गरमी के मौसम में जानिये कितने बजे से शुरू होगा इलाज, दोनों पालियों में खुलेगी ओपीडी, आदेश

Jharkhand: Timing of OPD fixed in hospitals, know from what time treatment will start in cold and summer season, OPD will open in both shifts, order

Jharkhand Health Department: स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के लिए समय निर्धारित कर दिया है। गरमी और ठंड के वक्त मेडिकल कालेज अस्पताल व सदर अस्पतालों में ओपीडी का संचालन अलग-अलग वक्त में होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने आदेश जारी कर दिया है।

• जारी आदेश के मुताबिक गरमी के दिनों में ओपीडी का संचालन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होगा, वहीं अपराह्न में 3 बजे से 5 बजे तक ओपीडी संचालित होगी।
• वहीं ठंड के मौसम में ओपीडी 9 बजे से शुरू होगी। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक ओपीडी चलेगी। वहीं दूसरी पाली में शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी संचालित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा है कि सभी मेडिकल कालेज अस्पताल व सदर अस्पतालों में तय समय के अनुसार ही ओपीडी का संचालन होगा। दरअसल कई जगहों पर ये शिकायत आ रही थी कि ओपीडी के समय विविधता है। जिसकी वजह से मरीजों में असमंजस की स्थिति बनी होती थी।

यहां देखें आदेश…👇👇👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अब पूरे प्रदेश में ओपीडी के समय में एकरुपता होगी, जिसकी वजह से एक जिले से दूसरे जिले में जाकर इलाज कराने वाले मरीजों को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। माना जा रहा है कि शासन के इस कदम से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। हालांकि हर जगह पर ये भी शिकायत आती है कि तय समय से पहले ही ओपीडी बंद कर दी जाती है। ऐसे में शासन के इस आदेश का कितना अमल होगा, इस पर भी निगाहें होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close