आज राज्यपाल CP राधा कृष्णन का जन्मदिन, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन झारखंड के दसवें राज्यपाल हैं. उन्होंने इसी साल जनवरी में झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडू के तिरुपपुर में हुआ है.

Related Articles

close