आज विश्वास मत हासिल करेगी हेमंत सरकार… सत्र के पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान …. देर रात मुख्यमंत्री पहुंचे सर्किट हाउस

रांची। राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच आज हेमंत सोरेन सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। आज झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बुलाया गया है। एक दिवसीय इस मानसून सत्र में सोरेन सरकार विश्वास मत लायेगी। इससे पहले रांची पहुंचे 32 विधायक एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे। विधायकों के सर्किट हाउस पहुंचने की खबर मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन भी सर्किट हाउस पहुंचे और विधायकों के साथ मुलाकात कर रणनीति बनाई।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के मुताबिक सदन के नेता की तरफ से सूचना दी गयी है कि राज्य मंत्रिमंडल सदन में विश्वास मत हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ये विशेष सत्र नहीं है, बल्कि 29 जुलाई से 5 अगस्त तक आहूत मानसून सत्र के दौरान एक दिन पहले ही सभा की कार्यवाही को जो अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था, उसकी ही ये एक बैठक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है कि हेमंत सोरेन सरकार संकट में है, यह सभी को पता है। यही कारण है कि सरकार ने सदन में बहुमत प्रस्ताव पेश कर यह संदेश देना चाहती है कि बहुमत किसके साथ हैं। इससे पहले राज्य में चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सोरेन ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी पहले से ही मुद्दाविहीन है।

उसके पास मुद्दा कभी नहीं रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सत्र होने में कई घंटे बाकी हैं। इस राजनीतिक लड़ाई को हम लड़ेंगे। बहुत सारे लोग सरकार को गिराने में लगे हुए हैं लेकिन वह कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close