आज का पंचांग: आज मासिक कार्तिगई पर करें शुभ कार्य, मिलेंगे सुखद समाचार

Today's Panchang: Do auspicious work on monthly Karthigai today, you will get good news

हैदराबाद: आज 20 जुलाई, 2025 रविवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज मासिक कार्तिगई भी है.

20 जुलाई का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- श्रावण
  3. पक्ष- कृष्ण पक्ष दशमी
  4. दिन- रविवार
  5. तिथि- कृष्ण पक्ष दशमी
  6. योग- गंड
  7. नक्षत्र- कृतिका
  8. करण- विष्टि
  9. चंद्र राशि- मेष
  10. सूर्य राशि- कर्क
  11. सूर्योदय- सुबह 06:04 बजे
  12. सूर्यास्त- शाम 07:26 बजे
  13. चंद्रोदय- देर रात 01.35 बजे (21 जुलाई)
  14. चंद्रास्त- दोपहर 03.11 बजे
  15. राहुकाल- 17:46 से 19:26
  16. यमगंड- 12:45 से 14:25

इस नक्षत्र में नई शुरुआत से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है. यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ, धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:46 से 19:26 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close