आज का पंचांग: गुरुवार को तिथि पर मां दुर्गा का वरदान, शुभ कार्य करने से पहले जान लें मुहूर्त

Today's Panchang: Blessings of Maa Durga on Thursday, know the auspicious time before doing any auspicious work

हैदराबाद: आज 12 जून, 2025 गुरुवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए.

12 जून का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास -आषाढ़
  3. पक्ष -कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन -गुरुवार
  5. तिथि -कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  6. योग -शुभ
  7. नक्षत्र -मूल
  8. करण -कौलव
  9. चंद्र राशि -धनु
  10. सूर्य राशि- वृषभ
  11. सूर्योदय – सुबह 05:53 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:25 बजे
  13. चंद्रोदय- रात 08.35 बजे
  14. चंद्रास्त- सुबह 05.46 बजे
  15. राहुकाल- 14:20 से 16:02
  16. यमगंड- 05:53 से 07:34

इस नक्षत्र में शुभ कार्य से करें परहेज
आज चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति है और शासक ग्रह केतु हैं. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:20 से 16:02 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close