आज का पंचांग: वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी, जानिए सर्जरी के लिए क्यों है खास

Today's Panchang: Vaishakh Krishna Paksha Shashthi, know why it is special for surgery

 आज 19 अप्रैल, 2025 शनिवार, के दिन वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है.

19 अप्रैल का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : वैशाख
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष षष्ठी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी
  6. योग : शिव
  7. नक्षत्र : मूल
  8. करण : गर
  9. चंद्र राशि : धनु
  10. सूर्य राशि : मेष
  11. सूर्योदय : सुबह 06:16 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:01 बजे
  13. चंद्रोदय : देर रात 12.42 बजे (20 अप्रैल)
  14. चंद्रास्त : सुबह 9.56 बजे
  15. राहुकाल : 09:27 से 11:03
  16. यमगंड : 14:14 से 15:50

इस नक्षत्र में किसी भी तरह के शुभ कार्य से बचें
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति और शासक ग्रह केतु हैं. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:27 से 11:03 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close