आज का पंचांग: मंगलवार को इस समय रहेगा राहु काल, भूलकर भी ना करें शुभ कार्य –

Today's Panchang: Rahu Kaal will prevail at this time on Tuesday, do not do any auspicious work even by mistake -

हैदराबाद: आज 24 जून, 2025 मंगलवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. आज रोहिणी व्रत है.

24 जून का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- आषाढ़
  3. पक्ष -कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  4. दिन -मंगलवार
  5. तिथि -कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
  6. योग -शूल
  7. नक्षत्र -रोहिणी
  8. करण -विष्टि
  9. चंद्र राशि -वृषभ
  10. सूर्य राशि- मिथुन
  11. सूर्योदय – सुबह 05:55 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:28 बजे
  13. चंद्रोदय- तड़के 04.47 बजे (25 जून)
  14. चंद्रास्त- शाम 06.37 बजे
  15. राहुकाल- 16:05 से 17:46
  16. यमगंड -11:00 से 12:41

कर्मकांड और मंदिर निर्माण के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाले किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:05 से 17:46 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close