आज का शुभ पंचांग : गणेश जी की कृपा से जानें तिथि, मुहूर्त, राहुकाल और शुभ कार्यों का समय!

Today's auspicious Panchang: With the blessings of Lord Ganesha, know the date, auspicious time, Rahukaal and the time of auspicious works!

Aaj Ka Panchang 26 March 2025: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 26 मार्च 2025, दिन बुधवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

26 मार्च 2025 का पंचांग

वारः बुधवार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माह/पक्ष: चैत्र मास – कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वादशी रात 1 बजकर 43 मिनट तक तत्पश्चात त्रियोदशी तिथि रहेगी .

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंद्र राशिः मकर राशि दोपहर 3 बजकर 08 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा.

योगः सिद्धि योग दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग रहेगा.

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक.

दुष्टमूहर्त : कोई नहीं .

सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 29 मिनट पर होगा.

राहूकालः 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 56 मिनट तक.

तीज त्योहारः कोई नहीं.

भद्राः नहीं है.

पंचकः दोपहर 3 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ.

आज का दिशाशूल

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा ( सफेद )तिल खा कर आरंभ कर सकते है .

आज के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया – सुबह 6 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक
  • शुभ चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
  • चर चौघड़िया – दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से शाम 4 बजकर 57 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – शाम 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक

रात के चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ चौघड़िया – शाम 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया – रात 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक
  • चर चौघड़िया – रात 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – रात 3 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

Related Articles

close