आज का राशिफल: मिथुन राशिवाले स्वास्थ्य से व कर्क राशिवाले दुर्घटना से सावधान रहें, वृश्चिक राशिवालों को मिलेगी खुशखबरी
Raviwar Ka Rashifal: 22 जून 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ जानें अपना शुभ अंक और शुभ रंग।

Aaj Ka Panchang and Rashifal: 21 जून 2026 को रविवार है। यह दिन ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष में आता है। आज की तिथि शुक्ल पक्ष सप्तमी है, जो 03:21 अपराह्न तक रहेगी; इसके बाद शुक्ल पक्ष अष्टमी प्रारंभ होगी। इस दिन का नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी है, जो 09:31 पूर्वाह्न के बाद उत्तर फाल्गुनी में बदलेगा। राहु काल 05:43 PM से 07:24 PM तक रहेगा। आज के पंचांग को जानने के बाद आइये अब जानते हैं आज का राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि (Aries)
आज रविवार का दिन सीखने और नए अनुभव प्राप्त करने के लिए अनुकूल रहेगा। किसी नई विषयवस्तु को समझने या नया कौशल सीखने का अवसर मिल सकता है। व्यापार के विस्तार के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल पहले की तुलना में अधिक सकारात्मक रहेगा। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। माता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। थोड़ा संभलकर रहें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना आवश्यकता किसी को सलाह देने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने बयानों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार रखें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शुद्ध और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें। परिजनों का ख्याल रखे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप अपनी उपलब्धियों को लेकर संतुष्टि महसूस करेंगे। शरीर में दर्द या अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। पुलिस का चक्कर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है। व्यापार में आय बढ़ने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। कारोबार विस्तार को लेकर आप सक्रिय रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
सिंह राशि (Leo)
परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। शिक्षक वर्ग विद्यार्थियों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। योजनानुसार कार्य पूरे न होने से मन थोड़ा निराश रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज कुछ बुरी खबर मिल सकती है। स्वस्थ्य लेकर भी थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। उच्च शिक्षा और नए विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। परिवार में अनबन बनी रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra)
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां और दबाव दोनों बढ़ सकते हैं। तनाव के कारणों को समझकर समाधान निकालने का प्रयास करें। नवविवाहित दंपत्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें। कुछ लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। पुलिस से हो सकता है सामना, परेशानी बढ़ेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
उच्च शिक्षा और करियर में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको प्रसन्न रखेगा। उपहार मिलने की संभावना है। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। पुराना अनुभव आज आपके बहुत काम आएगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्त से दगाबाजी हो सकती है। छुट्टी का प्लान बनेगा, लेकिन कैंसिल भी हो जायेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
धनु राशि (Sagittarius)
व्यवसाय में कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में विवाह या मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है। दूसरों से तुलना करने से बचें, क्योंकि यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। भगवान शिव की मूर्ति को प्रणाम कर कोई काम की शुरुआत करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
कार्यस्थल पर स्थानांतरण या बदलाव के योग बन रहे हैं। पुराने रुके हुए मामले दोबारा सक्रिय हो सकते हैं। किसी बड़े धार्मिक आयोजन या सत्संग में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से बातचीत में संयम बनाए रखें। जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ लोग दूरी बना सकते हैं। आपकी योग्यता और अनुभव की सराहना होगी। खाने में परहेज रखें, तबीयत पर असर दिख सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यस्थल पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारिक समझौतों और एग्रीमेंट में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। निजी बातें और रहस्य किसी के साथ साझा करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा आज टालना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत आज खराब रहेगी, सतर्क रहें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
मीन राशि (Pisces)
व्यापार में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात लोगों के सामने रखेंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के अचानक सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में घाटा होगा। मन परेशान रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अनबन रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला






