आज का राशिफल: अक्टूबर की शुरुआत में ही होगी उथल- पुथल, उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आज का दिन

Today horoscope: गुरु, चंद्रमा और राहु मेष राशि में है, जहां गुरु वक्री है। शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य और मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है।

मेष राशि

नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार ठीक है । काली वस्तु का दान करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान ठीक चलता रहेगा और व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोई नए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम-संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि

चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। उंगली उठ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खासतौर पर प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तू-तू मय के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर की तकलीफें बाहर जा सकती है। कोर्ट-कचहरी तक जा सकती हैं। ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि

नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है और प्रेम-संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

धन हानि के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। गंदे भाषा के प्रयोग से बचिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

close