आज का राशिफल: वृश्चिक समेत इन राशियों के लिए बहुत बचकर पार करें दिन, ये लोग नीली वस्तु का करें दान

आजका राशिफल: गुरु और राहु मेष राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, केतु और मंगल तुला राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं, गुरु भी इन दिनों वक्री चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान का ध्यान रखें, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुंबों से न उलझें । स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। बहुत सारे लोग आपकी सराहना करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चिड़चिड़ा पन बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आते रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या

राशि उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक विस्तार होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें ।

तुला राशि

यात्रा का संयोग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

थोड़ा बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान मध्यम । व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करना और गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ा स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। प्रेम संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम- संतान अच्छा रहेगा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक चंचलता बनी रहेगी। ध्यान केंद्रित करने की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें ।

मीन राशि

स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत हैं। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

Related Articles

close