आज का पंचांग : ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया पर चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Today's Panchang: Chandra Darshan on Jyeshtha Shukla Dwitiya will be beneficial, know the auspicious time and method of worship

हैदराबाद: आज 28 मई, 2025 बुधवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है.

  • 28 मई का पंचांग
  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : ज्येष्ठ
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वितीया
  • दिन : बुधवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष द्वितीया
  • योग : धृति
  • नक्षत्र : मृगशीर्ष
  • करण : बलव
  • चंद्र राशि : वृषभ
  • सूर्य राशि : वृषभ
  • सूर्योदय : सुबह 05:54 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 07:19 बजे
  • चंद्रोदय : सुबह 6.03 बजे
  • चंद्रास्त : रात 8.59 बजे
  • राहुकाल : 12:36 से 14:17
  • यमगंड : 07:35 से 09:15

प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23:20 के बाद से मिथुन राशि में 6:40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा और इसके शासक ग्रह मंगल हैं. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करने, प्रेम अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:36 से 14:17 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close