सचिवालय सेवा संघ का वार्षिक समागम कल, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, सदस्यों में उत्साह का माहौल

पटना। बिहार सचिवालय सेवा संघ का वार्षिक समागम सितंबर माह में आयोजित होना है l इस संबंध में तिथि एवं समय निर्धारित करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से करते हुए उन्हें इस समागम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से शीघ्र ही इस संबंध में सूचना प्राप्त होने की संभावना है।

इस वार्षिक समागम की तैयारी हेतु कल दिनांक 17.8.2023 को दोपहर 1:00 बजे से पुराने सचिवालय के विस्तारित भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सचिवालय सेवा के सभी सदस्यों की उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में बात करते हुए बिहार सचिवालय सेवा संघ के महासचिव प्रशांत कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार सचिवालय सेवा का गौरवपूर्ण इतिहास रहा हैl सचिवालय सेवा के सदस्यों द्वारा सरकार के बेहद करीब रहते हुए और नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन किया जाता है।

राज्य सरकार के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय निर्धारण, उनके क्रियान्वयन और अनुश्रवण में सचिवालय सेवा के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तथा सचिवालय सेवा के सदस्यों को मुख्यमंत्री का लगातार सहयोग प्राप्त होता रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री से रूबरू होते हुए उन्हें अपनी उपलब्धियां तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराए जाने हेतु इस वार्षिक समागम में आमंत्रित किया गया है l

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वार्षिक समागम के आयोजन की घोषणा से सचिवालय सेवा के सदस्यों में जबरदस्त जोश का माहौल है और सभी सदस्य अपने स्तर से इस वार्षिक समागम की तैयारी में जुट गए हैं l

महासचिव द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी संगठन की गतिशीलता और उसमें उत्साह का वातावरण बनाए रखने हेतु समय-समय पर कुछ कार्यक्रम होते रहना चाहिए, इसी आलोक में बिहार सचिवालय सेवा संघ द्वारा इस वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close