कौशल दक्षता कार्यक्रम में तोरपा विधायक कोच्चि मुंडा बने मुख्य अतिथि…. DEO ने कौशल विकास पर दिया जोर..

खूंटी जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूंटी में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कौशल दक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक कोच्चि मुंडा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

दीप प्रज्जवलित करते अतिथि

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात कि गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक कोच्चि मुंडा ने महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए जीवन संवर्धन कौशल के बारे में जानकारी दी। दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वागत गान प्रस्तुत करते छात्राएं

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक ने कौशल के विषय की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभावती कुमारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि प्रकाश ने की।

कार्यक्रम में वक्तव्य देते अतिथि

विभिन्न ट्रेड के लाभुकों के डेटा संग्रह की जानकारी भी साझा किए। अतिथियों के द्वारा 2021 -22 के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरस्कार प्राप्त करती छात्राएं

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सुब्रत सेन प्रधान प्रोग्राम पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम में एमआईएस संजय ठाकुर, राजकिशोर होरो और शिव कुमार महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close