समोसा खाने वाले सावधान ! समोसा खाने से 27 छात्रों की तबियत बिगड़ी, 3 की मौत अन्य की हालत गंभीर

सेहत न्यूज। समीसा कमोवेश हर जगह का पसंदिता जायका माना जाता है। पर यही जायका जब किसी के लिए जानलेवा बन जाती है तो सुर्खियां बन जाती है। ऐसा है मामला हुआ जब समोसा खाने से अब तक 3 छात्रों की जान चली गई और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले का है जहां एक घटना में समोसा खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से तीन बच्चों की मौत हो गई. बताया गया है कि दो दिन पहले जिले के कोटावुराटला मंडल में एक अनाथालय में समोसे खाने से 27 छात्र बीमार पड़ गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य 24 छात्रों का इलाज नरसीपट्टनम, अनकापल्ली और विशाखापट्टनम केजीएच अस्पतालों में चल रहा है. सात बच्चों का इलाज नरसीपट्टनम क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है. चार बच्चों को विशाखापट्टनम के केजीएच में शिफ्ट किया गया है. राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) जयराम ने नरसीपट्टनम अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती छात्रों की स्थिति का जायजा लिया और बेहतर इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में एक ईसाई संगठन क्षेत्र के आदिवासी छात्रों को आवास और शिक्षा प्रदान करता है. संस्थान में 80 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं. उन्हें शनिवार शाम को नाश्ते में समोसे परोसे गए.

समोसे खाने के बाद छात्रों को उल्टी होने लगी. जब संस्थान के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने गंभीर रूप से बीमार तीनों छात्रों को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान सोमवार को तीनों की मौत हो गई, जिनकी पहचान जोशुआ, भवानी और श्रद्धा के रूप में की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने कहा कि अनकापल्ली जिला कलेक्टर और नरसीपट्टनम आरडीओ इस घटना की जांच कर रहे हैं. कलेक्टर ने डॉक्टरों को बीमार छात्रों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की सलाह दी. गृह मंत्री अनीता ने तीन छात्रों की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कलेक्टर और अस्पताल अधीक्षकों से फोन पर बात की और बीमार छात्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया।

Related Articles

close